मिस्टर इंडिया का मोकैम्बो हो या कोयला के राजा साब अमरीश पुरी साहब ने अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया। कई दशकों तक इंडस्ट्री में रह कर शानदार फिल्में की। लेकिन एक्टर के बेटे राजीव पुरी अपनी पहचान इंडस्ट्री में नहीं बना सके।
फिल्मों में विलेन बने रंजीत का इतना खौफ़ था कि असल जिंदगी में भी लड़कियां उनसे दूर भागने लगती थीं। अब उनके बेटे चिरंजीव जिन्हें जीवा के नाम से भी जाना जाता है वो भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। एक्टर को विक्की कौशल और कियारा अडवानी की फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था।
शक्ति कपूर की तरह उनके दोनों बच्चों बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत ने फिल्मों में करियर बनाया। हालांकि, बेटी की तरह बेटे सिद्धांत को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। उन्हें फिल्म 'हसीना पारकर' में श्रद्धा के भाई के किरदार में देखा गया था।
बैडमैन गुलशन ग्रोवर भी अपने नेगेटिव किरदारों से ऑडियंस को डरा चुके हैं। दूसरी तरफ एक्टर के बेटे संजय ग्रोवर का एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। शुरू में संजय को कई फिल्मों के ऑफर्स आए थे लेकिन उन्होंने कोई खास इंटरेस्ट नहीं दिखाया। संजय के पास बिज़नेस ऑफ़ एंटरटेनमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है.
एक्टर रजा मुराद अपनी भारी आवाज के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। उनके इस नेगेटिव रोल ने तारीफें भी बटोरी। बेटे अली मुराद ने भी फिल्मों में कदम रखा लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। एक्टर जो 2020 में आई फिल्म ढीठ पतंगे में देखा गया था।
एक्टर डैनी डेंजोगपा कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभा कर अपना खतरनाक अवतार दिखा चुके हैं। डैनी ने फिल्म सनी देओल की 'घातक' में विलेन बन लोगो को इतना डराया था कि सालों तक फिल्म के डायलॉग लोगों की जहन से नहीं उतरे थे। वहीं उनका बेटा रिंग्जिंग डेंजोंगपा भी पिता की तरह बॉलीवुड में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म 'शोले' में निभाए गब्बर के किरदार को शायद ही कभी कोई भूल पाए। ये यादगार किरदार एक्टर अमज़द खान ने निभाया था। हालांकि, उनके बेटे शादाब फिल्मों में वो पहचान नहीं बना सके जो पिता की थी। शादाब ने रानी मुखर्जी के साथ राजा की आएगी बारात में लीड हीरो का रोल निभाया था। एक्टर ने स्कैम 1992 वेब सीरीज में भी एक छोटा सा रोल निभाया था।
No comments:
Post a Comment