Thursday, July 4, 2024

इन मशहूर अभिनेताओं ने तलाकशुदा अभिनेत्रियों के साथ की शादी

  टीवी के मशहूर एक्टर पराग त्यागी भी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को दिल दे बैठे थे। पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला ने साल 2015 में एक-दूजे के साथ शादी की।​​

टीवी एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। राम कपूर को लेकर खबर थी कि वह तलाकशुदा एक्ट्रेस गौतमी कपूर से प्यार कर बैठे थे। दोनों ने साल 2003 में शादी रचाई।​

शोएब इब्राहिम ने तलाक के बाद न केवल दीपिका कक्कड़ को सहारा दिया। बल्कि उनकी जिंदगी में प्यार की बहार भी लेकर आए। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में शादी रचाई थी और आज वे खुशी-खुशी रह रहे हैं।​

परमीत सेठी ने तलाकशुदा एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी रचाई। बता दें कि दोनों ने आधीरात को घर से भागकर शादी करने का फैसला किया था। यहां तक कि वे रात में पंडित भी ढूंढ रहे थे।​​

एक्टर आशुतोष राणा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। बता दें कि वह भी तलाकशुदा एक्ट्रेस रेणुका शहाणे को दिल दे बैठे थे। दोनों की मुलाकात हंसल मेहता की फिल्म के एक प्रिव्यु पर हुई थी। बता दें कि आज दोनों की शादी को 23 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।​​

एक्टर केशव अरोड़ा ने तलाकशुदा एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल संग शादी की थी। लेकिन घरेलू हिंसा के कारण दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा का तलाक हो गया।​​

टीवी एक्टर राजेश खट्टर ने तलाकशुदा एक्ट्रेस नीलिमा अजीम से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम ईशान खट्टर है। लेकिन कुछ ही सालों में नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर भी अलग हो गए।​​

एक्टर राजीव सेन ने तलाकशुदा एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। चारू असोपा की पहली शादी दो साल के अंदर-अंदर ही टूट गई थी। लेकिन राजीव सेन के साथ भी चारू असोपा की शादी कुछ ही सालों में टूट गई।

No comments:

Post a Comment

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी लीवर - विश्वास पाटिल | मिथुन चक्रवर्ती जी ने JD उर्फ जग्गा डाकू का किरदार निभाया था

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी...