Wednesday, June 5, 2024

पर्दे पर सबसे ज्यादा दिखीं ये जोड़ियां, एक ने तो 34 फिल्मों में साथ किया काम-:

शाहरुख और काजोल अपने दौर की सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शुमार है, जो जब भी पर्दे पर आई, धमाल ही मचाया। दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी करीब 15 फिल्मों में साथ काम किया है।

गोविंदा और करिश्मा कपूर भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आए हैं। दोनों ने 'साजन चले ससुराल', 'कुली नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी 34 फिल्मों में साथ नजर आई थी। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'अंधा कानून' और 'अलीबाबा और 40 चोर' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था।

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी भी इस सूची में शुमार है। दोनों ने 10 फिल्मों में साथ काम किया। दोनों 'सिलसिला', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग' और 'गंगा की सौगंध' जैसी फिल्मों में साथ दिखे थे।
इसके अलावा अमिताभ की जोड़ी परवीन बॉबी और हेमा के साथ भी 10 फिल्मों में बनी है। परवीन के साथ वह 'अमर अकबर एंथनी', 'शान' जैसी फिल्मों में दिखे तो हेमा के साथ वह 'बागबान', 'सत्ते पर सत्ता' और 'बाबुल' में शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी लीवर - विश्वास पाटिल | मिथुन चक्रवर्ती जी ने JD उर्फ जग्गा डाकू का किरदार निभाया था

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी...