फिल्म 'स्टाइल' में धमाल मचाने वाले साहिल खान बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। लेकिन वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
संदली सिन्हा ने फिल्म 'तुम बिन' के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई थी। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस अब 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' नाम की बेकरी के अच्छी खासी कमाई करती हैं।
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाली मंदाकिनी तिब्बती मेडिसिन सेंटर से कमाई करती है। इसके अलावा वो एक मशहूर योगा ट्रेनर भी है।
एक्टर राहुल खन्ना का बॉलीवुड में तो सिक्का नहीं चल पाया लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में एक्टर खूब नाम कमा रहे हैं।
ट्विंकल खन्ना कुछ फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन उनका बॉलीवुड में सिक्का नहीं चल पाया। अब ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूसर और राइटर बन के मोटी कमाई कर रही हैं।
उदय चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों काम किया। लेकिन उदय चोपड़ा को फेम नहीं मिल पाया। उदय चोपड़ा अब 'योमिक्स' कंपनी से बिजनेस में नाम कमा रहे हैं।
एक समय पर कुमार गौरव का बॉलीवुड में जलवा था। लेकिन कुछ समय के बाद कुमार गौरव फिल्मी दुनिया से एकदम बाहर हो गए। कुमार गौरव अब मालदीव में अपने ट्रैवल बिजनेस से कमाई कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment