बॉलीवुड के बेस्ट ब्रदर्स की बात हो रही है तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सनी देओल और बॉबी देओल का आता है. इन देओल ब्रदर्स में बेशुमार प्यार हैं. सनी और बॉबी दोनों ही बॉलीवुड में बेहद सक्सेसफुल हैं. इन देओल ब्रदर्स में एक दूसरे के लिए प्यार भी है और सम्मान भी. बॉबी अपने बड़े भाई की काफी रिस्पेक्ट करते हैं. वहीं सनी भी बॉबी को अपने बेटे की तरह ही चाहते हैं.
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान भी अपने दोनों छोटे भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान पर जान छिड़कते हैं. खान ब्रदर्स अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. ये हर छोटा-बड़ा सेलिब्रेशन एक साथ मनाते नजर आते हैं. तीनों भाईयों में बेइंतहा प्यार है.
खुराना ब्रदर्स यानी आयुष्मान खुराना और अपार शक्ति खुराना ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई हैं. दोनों भाईयों के बीच गजब की बॉन्डिंग है.
बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर भाई हैं. इन कपूर ब्रदर्स भी भी एक दूसरे के लिए प्यार और रिस्पेक्ट है. हालांकि तकरार भी कम नहीं होती है लेकिन तीनों भाई हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं.
No comments:
Post a Comment