मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 'बिग बॉस 17' के लिए सलमान खान ने प्रति सप्ताह 12 करोड़ रुपये चार्ज किए। बता दें, सलमान खान एक सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही शो को होस्ट करने आते हैं। इसका मतलब, उन्हें प्रति एपिसोड 6 करोड़ रुपये दिए गए।
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी एक्शन फ़िल्मों के अलावा ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ शो में कंटस्टेंट से एक्शन करवाते नज़र आते हैं. रोहित ने ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ शो के 11वें सीज़न को होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड क़रीब 50 लाख रुपये चार्ज किए थे.
एक्टर, वीजे और होस्ट रणविजय सिंह युवाओं के बीच काफ़ी मशहूर हैं. वो ‘MTV Roadies’, ‘MTV Splitsvilla’, ‘MTV Stuntmania’, ‘MTV Ace of Space 1’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं. रणविजय प्रति एपिसोड 11 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल अब तक ‘झलक दिखलाजा’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे कई हिट शोज़ होस्ट कर चुके हैं. इसके अलावा वो 50 से अधिक ‘अवॉर्ड शो’ भी होस्ट कर चुके हैं. मनीष पॉल प्रति सीजन 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
टीवी एक्टर रवि दुबे लोकप्रिय होस्ट भी हैं. वो ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार’, ‘इंडिया’स बेस्ट ड्रामेबाज़’, ‘राइज़िंग स्टार 2’ ‘द ड्रामा कंपनी’ और ‘सारेगामापा लिटिल चैंप’ जैसे टीवी शो होस्ट कर चुके हैं. रवि दुबे प्रति एपिसोड 7 से 8 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
कॉमेडियन भारती सिंह टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली होस्ट में से एक हैं. भारती अपनी ज़बरदस्त कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर हैं और अपनी चुलबुली हरक़तों से हमें हंसाने का काम करती हैं. भारती प्रति एपिसोड 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं.
टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी अब तक ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़’, ‘इंडियाज़ रॉ स्टार’, ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ और ‘नच बलिए’ जैसे कई शो होस्ट कर चुके हैं. ऋत्विक रियलिटी शो होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 4 से 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
No comments:
Post a Comment