भावेश कुमार बॉलीवुड के सबसे लंबे अभिनेता हैं। वे भाई की शादी, द डार्क जंगल और इंवर्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लंबे अभिनेता होने का रिकॉर्ड उनके ही नाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता की हाइट छह फीट छह इंच है।
निकेतन धीर कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी लंबाई 6 फीट 4 इंच है।
इस लिस्ट में अरुणोदय सिंह का नाम भी शामिल है। ऑनलाइन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभिनेता की ऊंचाई छह फीट चार इंच है। अभिनेता अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं।
महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपने शानदार लुक के लिए जाने जाते हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभिषेक बच्चन की लंबाई छह फीट तीन इंच है।
अमिताभ बच्चन देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस उम्र में भी वे फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे जल्द ही कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि उनकी लंबाई कितनी है छह फीट दो इंच है।
हैंडसम हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा है। इस सीरीज से वे अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। अभिनेता की हाइट छह फीट एक इंच है।
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार संजय दत्त अपनी पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में फिल्म लियो में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की हाइट छह फीट है।
No comments:
Post a Comment