अभिनेत्री चाहत खन्ना को कभी भी अपनी शादी शुदा जिंदगी में खुशियां नहीं मिलीं। चाहत खन्ना ने पांच साल तक बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी को डेट करने के बाद उनसे दिसंबर 2006 में शादी रचाई थी। यहां तक कि शादी के बाद उन्होंने अपना एक्टिंग करियर भी छोड़ दिया, लेकिन शादी के केवल आठ महीने बाद ही चाहत ने अपने पति के खिलाफ शारीरिक और घरेलू शोषण करने का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी शादी टूट गई।
इस लिस्ट में अगला नाम आता है करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम का। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। यह शादी भी लंबे समय नहीं चल पाई और दोनों ने केवल 10 महीने में ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया।
सीरियल ‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान ने साल 2010 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही सारा ने अली से तलाक ले लिया था।
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा ने साल 2014 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों की यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने 11 महीने में एक दूसरे से तलाक ले लिया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मंदाना करीमी ने गौरव गुप्ता से 25 जनवरी, 2017 में शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद अभिनेत्री ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। मंदाना के ससुरालवालों को उनकी एक्टिंग से एतराज था। इसके बाद दोनों की शादी महज छह महीने बाद ही टूट गई।
फिल्मों में आने से पहले मल्लिका शादीशुदा थी। उन्होंने करण सिंह गिल नाम के एक पायलट से शादी की थी। हालाँकि जब मल्लिका ने उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों में एक्ट्रेस बनने की बात कही तो इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा होने लगा और फिर 12 महीनो के अंदर ही दोनों ने तलाक ले लिया।
टीवी के जाने माने चेहरे हितेन तेजवानी की गौरी प्रधान दूसरी पत्नी हैं। गौरी से पहले हितने ने अरेंज मैरिज की थी जो महज 11 महीने चली। इस बात का खुलासा खुद हितेन ने बिग बॉस 12 में किया था। इस सीजन में हितेन बतौर कंटेस्टेंट गए थे जहां पर उन्होंने अपनी पहली शादी के बारे में बताया था। फिलहाल हितेन गौरी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
No comments:
Post a Comment