जानिए एक एपिसोड के लिए कितनी फीस ले रहे हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकार!
समृद्धि शुक्ला ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीरा का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की है। वह प्रति एपिसोड लगभग 40,000 रुपये बतौर फीस चार्ज करती हैँ।
रोहित पुरोहित, जिन्होंने अरमान के रूप में शहजादा धामी को रिप्लेस किया है, शो में अपने डेब्यू के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस रोल के लिए प्रति एपिसोड एपिसोड 45,000 रुपये से 50,000 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।
गर्विता साधवानी, जिन्होंने प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस किया और रूही बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वह भी सब पर अपनी गहरी छाप छोड़ रही हैं। बताया जाता है कि प्रति एपिसोड लगभग 25,000 रुपये से 30,000 रुपये कमाती हैं।
जानी-मानी अभिनेत्री अनीता राज भी डेली सोप का हिस्सा हैं। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रही हैं। यह बताया गया है कि वह शो में अपनी भूमिका के लिए प्रति एपिसोड लगभग 25,000 रुपये कमाती हैं।
ऋषभ जयसवाल, जिन्हें हमने 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शोज किए हैं। वह इस शो में कृष का किरदार निभा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह इस सीरियल में अपने काम के लिए प्रति एपिसोड लगभग 20,000 रुपये से 25,000 रुपये कमाते हैं।
इस धारावाहित में श्रुति उल्फत ने विद्या पोद्दार का किरदार निभाया है। वह अरमान की मां और अभीरा की सास बनी हैं। दर्शक उनके भी अभिनय से खुश हैं और पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि वह शो में प्रति एपिसोड लगभग 20,000 से 25,000 रुपये कमाती हैं।
No comments:
Post a Comment