Tuesday, April 30, 2024

इन भारतीय सितारों ने करा रखा है अपने शरीर के अंगों का बीमा, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

इन भारतीय सितारों ने करा रखा है अपने शरीर के अंगों का बीमा, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

अमिताभ बच्चन को महानायक कह कर भी पुकारा जाता है। 70 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक की उम्र होने के बाद भी बिग बी अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो उनकी पहचान भी इसी आवाज से ही है। बॉलीवुड के शहंशाह ने अपनी आवाज का कॉपीराइट करा रखा है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि उनकी आवाज का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अपनी एक्टिंग से वह देश ही नहीं  बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपनी नेचुरल पाउटी स्माइल का कॉपीराइट ले रखा है। अगर कोई सर्जरी के माध्यम से उनकी जैसी स्माइल हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे अभिनेत्री को भारी-भरकम रकम देनी होगी।

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। हिंदी फिल्मों के साथ वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका ने भी अपने पूरे शरीर का  बीमा करा रखा है।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को कौन नहीं जानता है। अपने अलग स्टाइल की वजह से वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं। रजनीकांत ने अपनी आवाज का  कॉपीराइट और इंश्योरेंस लिया हुआ है। बता दें कि रजनीकांत जल्द ही फिल्म जेलर में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी लीवर - विश्वास पाटिल | मिथुन चक्रवर्ती जी ने JD उर्फ जग्गा डाकू का किरदार निभाया था

हाउसफुल 2 फिल्म के कलाकारों के रोल और उम्र से जुड़ी जानकारी 🙏 | अक्षय कुमार जी ने फिल्म हाउसफुल 2 में सनी पुजारी का किरदार निभाया था | जॉनी...